RSS और BJP वालों की तानाशाही वाटर कूलर से इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का नाम हटवाया The Fakharpur City

RSS और BJP वालों की तानाशाही।

वाटर कूलर से इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का नाम हटवाया।

इस बात का ताज़ा सबूत ये है कि रायपुर(छत्तीसगढ़) रेलवे स्टेशन पर Who Is Husain नाम की एक इंटरनेशनल संस्था ने इमाम हुसैन अस. की याद में आम मुसाफ़िरों के लिए वाटर कूलर लगाकर पानी का इंतेज़ाम किया था जिस पर संघी पृष्ठभूमि के भाजपा लीडरों को सख़्त आपत्ति हो गयी।

इन लोगों ने इस नेक काम को इस्लामिक प्रचार के रूप में प्रचारित किया और रेलवे प्रशासन पर दबाव बना कर नामे हुसैन अलैहिस्सलाम पर सफ़ेद टेप चिपकवा दिया। विवाद बढ़ता देख ख़ुद वहाँ के शिया मुसलमानों ने वाटर कूलर से इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का नाम हटाकर उसे दोबारा प्यासे मुसाफ़िरों को समर्पित कर दिया।

इतिहास बताता है कि हज़रत इमाम हुसैन को क्रूर , अत्याचारी यज़ीद की सेना ने चारों ओर से घेर लिया तो उन्होंने ख़ून ख़राबा टालने के लिए हिन्दुस्तान आने की इच्छा जताई, जिसे यज़ीद की सेना ठुकरा दिया।

लेकिन करबला में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद हिन्दुस्तान म़े इमाम हुसैन का ग़म और अज़ादारी बहुत ही श्रृध्दा से मनाया जाता है। हर मज़हब के लोग इसे मनाते हैं। रानी झांसी का ताज़िया, सिंधिया परिवार का ताज़िया और ऐसे अनेक ताज़िये आज भी हिन्दुस्तान में रखे जाते हैं। हुसैनी ब्राह्मणों, ईसाइयों और हिन्दुओं का अपना इतिहास है।

इमाम हुसैन के नाम पर पानी और शर्बत की सबील लगाई जाती है। प्यासों को पानी पिलाया जाता है।

अगर सन् 61 हिजरी में ऐसी संकीर्ण मानसिकता के लोग और ऐसी डरपोक सरकार हिन्दोस्तान में होती तो मुझे यक़ीन है कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम कभी हिन्दोस्तान आने की तमन्ना न करते।


मानव कल्याण के नाम पर समाज सेवा के इस काम में अड़ंगेबाज़ी की जितनी निन्दा की जाय कम है।

फिर सोचिये, क्या देश का तालिबानीकरण नहीं हो रहा? कौन रोकेगा इसे?

जगह जगह हमें राम के नाम और तस्वीरों के साथ प्याऊ मिल जायेंगे लेकिन मुसलमानों ने कभी एतराज़ नहीँ किया लेकिन इन लोगों को हुसैन के नाम से इनका धर्म ख़तरे में लग गया , मतलब आज भी यजीद हार गया

आप हमसे Facebook Twitter Instagram YouTube Google Plus पर भी जुड़ सकते हैं
Furkan S Khan

देश दुनिया में रह रहे भारतीय प्रवासियों से सम्बंधित समाचार, यहां मुख्य रूप से सऊदी अरब एवं गल्फ देशों में रह रहे भारतीय प्रवासियों से सम्बंधित हिन्दी भाषा में समाचार एवं शायरी प्रकाशित की जाती है, ताजा अपडेट के लिए बनें रहे हमारे साथ, (मूड क्यों है आप का खराब हमें फॉलो करें न जनाब) facebook twitter instagram youtube

एक टिप्पणी भेजें

अपना सुझाव जरूर साझा करें

और नया पुराने
play_arrow Video diversity_3 Channel login Share Menu