बहराइच में नए जिलाध्यक्ष कि नियुक्ति पर पार्टी क़े वरिष्ठ कार्यकर्ता नेम सिंह चौहान ने किया है विरोध, सोशल मीडिया पर नए जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह क़े फोटो को किया है साझा, जिसमे वर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा नेताओ क़े काफी करीब दिख रहे है
हम शिवेंद्र सिंह को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बहराइच स्वीकार नहीं करते है : कांग्रेस नेता ( नेम कुमार चौहान )
ब्यूरो रिपोर्ट - समी अहमद ' कबीर ( संपादक )
बहराइच / उत्तर प्रदेश
![]() |
वायरल फोटो में - वर्तमान जिलाध्यक्ष कांग्रेस |
कांग्रेस क़े सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाये, भाजपा का ये षडयंत्र कामयाब होने वाला नहीं है : नेम कुमार चौहान
बहराइच कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बदलकर भाजपा के एजेंट शिवेंद्र सिंह को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को एक तमाचा मारा है जिसको हम सभी कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे!
इनको कांग्रेस पार्टी में ना कोई जानता है ना पहचानता है अगर जिला अध्यक्ष बनाना ही था तो संगठन के किसी कार्यकर्ता को बना देते हमें स्वीकार था मगर प्रदेश नेतृत्व का यह निर्णय बहराइच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही निराशाजनक है कांग्रेस के ही लोग कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं अब बहराइच मुक्त कांग्रेस हो जायेगी जेपी मिश्रा जी ने मरी हुई कांग्रेस को जिंदा करने का काम किया था
- बहराइच में प्रदेश सदस्य टीम द्वारा बनाये गए जिलाध्यक्ष का है, भाजपा से आंतरिक संबंध : नेम कुमार चौहान
- पार्टी क़े वरिष्ठ पदाधिकारियों क़े साथ प्रदेश कमेटी कर रही है अन्याय : नेम कुमार चौहान
भाजपा क़े राज्य में लोकतंत्र का अपहरण हो रहा है : नेम कुमार चौहान
इसलिए लोकतंत्र को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि यह हमारे स्वतंत्रता और समृद्धि की आधारशिला है भाजपा समाज की आत्मा को खत्म करना चाहती है और इस देश को रूस और पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया जैसे तानाशाही देश बनाना चाहती है जिसे हम किसी भी कीमत पर होने नहीं देंगे!
पार्टी और संगठन से बड़ा कोई नहीं है पूर्व जिला अध्यक्ष जेपी मिश्रा जी ने हमेशा पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और युवाओं, महिलाओं व समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिए समर्पित भाव से काम किया है और उन्होंने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया जेपी मिश्रा जी के नेतृत्व में हमेशा हम सभी कांग्रेस जनों को सम्मानजनक स्थान मिला!!