बहराइच पुलिस: खुद मास्क पहना नहीं है दूसरों की चेकिंग कर रहे थानेदार

कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए थाना प्रभारी की ओर से वाहनों की प्रतिदिन चेकिंग की जा रही है। वे आने- जाने वाले लोगों के मास्क न लगाए होने पर उनसे जुर्माना वसूल रहे हैं लेकिन चेकिंग के दौरान वे खुद मास्क पहनना मुनासिब नहीं समझते।

Bahraich Police


कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार की ओर से सख्ती के साथ गाइडलाइन का पालन करवाने का आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत जिलेभर में पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बौंडी क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रहे हैं, और जुर्माना भी लगा रहे हैं, लेकिन वह खुद मास्क लगाना जरूरी नहीं समझते हैं। ग्रामीणों की माने तो थाना प्रभारी का अपना खुद का कानून है, जिसके तहत गमछा बांधे ग्रामीणों से भी जुर्माना वसूला जा रहा है, जबकि देश के प्रधानमंत्री खुद गमछा बांध कर देश को संबोधित कर चुके हैं, और गमछे को मास्क का विकल्प बता चुके हैं।


थाना क्षेत्र के रानीबाग निवासी ग्रामीण चंद्रसेन सिंह ने बताया मंगलवार को सेंगढ़ा चौराहे पर मास्क ने नाम पर उन पर जुर्माना लगाया गया जबकि थानाअध्यक्ष खुद मास्क नहीं लगाए थे। उन्होंने अपने मुंह और नाक को गमछे से ढक रखा था, फिर भी जुर्माना लगाया गया। थानाध्यक्ष के पास बैठे एसआई भी मास्क के बजाय रुमाल बांधे नजर आए। यहां की पुलिस की तानाशाही से क्षेत्रवासी काफी त्रस्त हैं।



Furkan S Khan

देश दुनिया में रह रहे भारतीय प्रवासियों से सम्बंधित समाचार, यहां मुख्य रूप से सऊदी अरब एवं गल्फ देशों में रह रहे भारतीय प्रवासियों से सम्बंधित हिन्दी भाषा में समाचार एवं शायरी प्रकाशित की जाती है, ताजा अपडेट के लिए बनें रहे हमारे साथ, (मूड क्यों है आप का खराब हमें फॉलो करें न जनाब) facebook twitter instagram youtube

एक टिप्पणी भेजें

अपना सुझाव जरूर साझा करें

और नया पुराने
play_arrow Video diversity_3 Channel login Share Menu