सभी पत्रकारों का हो टोल टेक्स माफ़ व सरकारी बसों का किराया हो फ्री : कबीर



बहराइच ( उत्तर प्रदेश )

इंडियन रिपोर्टस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष  समी अहमद कबीर वरिष्ठ पत्रकार उत्तर प्रदेश ने साझा संवाद मे कहा कि भारत के पत्रकार मान्यता प्राप्त को सुविधा सरकार द्वारा मिलती है वही सुविधा गैर मान्यता प्राप्त व न्यूज़ चैनल मीडिया साथियों को मिलनी चाहिए, 

ग्राउंड रिपोर्ट कि खबरें प्रकाशित व संचालित करने हेतु गैर मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मी व पत्रकार साथी दिन रात मेहनत करतें है और बसों से व प्राइवेट अपने निजी वाहनों से सफर तय करतें है जिनसे उनको किराया व टोल टैक्स देना पड़ता है जिससे उनकी निजी जीवन पर गहरा असर पड़ता है!

अपने निजी खर्चे पर पत्रकार खबरें बटोरकर समाज मे लाकर प्रकाशित करतें है, सही मायने मे देखे तो पत्रकार द्वारा लायी खबरों से ही समाज मे जागरूकता आती है, जिसका श्रेय भी पत्रकार बन्धुवो को ही जाता है फिर क्यों सरकार द्वारा दो नजरिया किया जाता है - और सुविधा सिर्फ मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दी जाती है व गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को अंधेरे मे रखा जाता है व प्रताड़ित किया जाता है 


सच्चाई व ईमानदारी के बोझ तले गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलती है सिर्फ दिलाशा, होता है आये दिन उत्पीड़न : कबीर

बहुत सारे ऐसे मामले है जिनमे सरकार द्वारा पत्रकारों कि एकता अखंडता को बाँटने के लिए - मान्यता व गैर मान्यता दो समूहों मे तय कर दिया गया है, जिससे पत्रकार साथी आपसी भेदभाव का भी शिकार हो रहें है और रोजमर्रा कि जिंदगी जीने पर मज़बूर है - इंडियन रिपोर्टस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश समी अहमद कबीर ने जानकारी देते हुए कहा कि बहुत जल्दी उन पत्रकारों को भी हक दिलाने के लिए इंडियन रिपोर्टस एसोसिएशन जमीनी लड़ाई लड़ेगा जिनको गैर मान्यता प्राप्त कहकर नजरअंदाज किया जा रहा है, 

भारत के सभी पत्रकार साथियों को मिले एक ही तरीके का सम्मान व सुविधाएं : कबीर

कुछ मीडिया कर्मियों से बात करतें हुए IRA प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार समी अहमद कबीर ने कहा कि भारत सभी पत्रकारों को एक ही तरीके का सम्मान व सुविधाएं देनी चाहिए जिससे पत्रकार साथियों का जीवन व रहन सहन परेशानी से न गुजरे - पत्रकार देश का चौथा आर्थिक व न्यायिक स्तम्भ है अगर पत्रकार परेशान है तो समझ लो समाज परेशान है -

ब्यूरो रिपोर्ट 

मोहम्मद अरमान रजा कादरी 

मंडल ब्यूरो चीफ देवी पाटन गोंडा 

जिला अध्यक्ष बहराइच 

एक टिप्पणी भेजें

अपना सुझाव जरूर साझा करें

और नया पुराने
play_arrow Video diversity_3 Channel login Share Menu