पांचवी बार श्रमजीवी के अध्यक्ष बने संजय मिश्र

 


डीएम बोले - खबरें निगेटिव नहीं, कमियों को दूर करना का मिलता है मौका

बहराइच: शहर के एलआरपी कालोनी में श्रमजीवी संगठन की वार्षिक बैठक रविवार को आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डीएम अक्षय त्रिपाठी रहे। डीएम की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक में मौजूद लोगों की सहमति से संजय मिश्रा को पांचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। डीएम समेत अन्य पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी।

डीएम ने कहा कि व्यस्तता के बावजूद भी ऐसे कार्यक्रम को हम छोड़ना नहीं चाहते है। उन्होने कहा कि अक्सर लोग कहते है कि आज अखबार व चैनल में निगेटिव खबरें चल रही है, मेरा मानना है कि खबरें निगेटिव नहीं होती है। हमें पत्रकार के माध्यम से कमियों को दूर करने का मौका मिलता है। हम उन कमियों को भी पत्रकार के माध्यम से जान पाते है, जिन्हें सही समय पर कार्य करने की जरुरत होती है। डीएम ने सभी नई कार्यकारिणी के लिए सभी को बधाई दिया। अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे

ब्यूरो रिपोर्ट 

मोहम्मद अरमान रजा कादरी 

मंडल ब्यूरो चीफ देवी पाटन गोंडा 

इंडियन रिपोटर्स एसोसिएशन 

जिला अध्यक्ष बहराइच 

एक टिप्पणी भेजें

अपना सुझाव जरूर साझा करें

और नया पुराने
play_arrow Video diversity_3 Channel login Share Menu