बहराईच: किसान बिल को लेकर बहराईच में प्रदर्शन कर रहे 106 किसानों को हिरासत में किया गया
![]() |
बहराईच में किसानों का प्रदर्शन |
केन्द्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि सुधार बिलों को वापस लेने व न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बहराइच जिले के मुख्य मार्गों को जाम कर प्रदर्शन किया। सदर तहसील में प्रदर्शन का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति, जरवल में हो रहे प्रदर्शन को नेतृत्व यूनियन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने किया।
जरवल में रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों समेत 105 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जरवल में एसडीएम महेश कैथल, सीओ अरुण चन्द्र भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। गिरफ्तार किए गए किसानों को कुछ देर बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया