केलागाव/बहराइच
राम बहादुर सिंह इंटर कॉलेज केलगांव कौड़हा बहराइच में आज 2 अक्टूबर 2025 को दो महापुरुषों के जन्म जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन वृत तथा उनके शैक्षिक और राष्ट्रीय योगदान पर चर्चा हुई इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने गांधी जी तथा शास्त्री जी द्वारा किए गए सामाजिक, राष्ट्रीय उत्थान , शैक्षिक तथा चारित्रिक विकास हेतु उनके द्वारा किए गए अनेक कार्यों के बारे में बताया और उनका अनुगमन करने हेतु संकल्प लिया गयाl
विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार पाठक जी का यह कथन बहुत ही महत्वपूर्ण रहा-
"शिक्षा का सही अर्थ सर्वांगीण विकास होता है।"
इस कथन में प्राचार्य जी ने शिक्षा के उद्देश्य को बहुत ही स्पष्ट रूप से व्यक्त किया है। सर्वांगीण विकास का अर्थ है कि शिक्षा का उद्देश्य न केवल ज्ञान प्रदान करना है, बल्कि छात्रों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और नैतिक विकास को भी बढ़ावा देना है।
यह कथन हमें शिक्षा के महत्व को समझने और इसके उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। प्राचार्य जी के इस कथन से हमें यह सीखने को मिलता है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि छात्रों को एक सर्वांगीण व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना है।
विद्यालय की शिक्षिका सेजल सिंह ने बताया कि
"आपको दुनिया में जो भी बदलाव देखना है, वह आप खुद से शुरू करें।" यह लाइन हमें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और समाज में सुधार के लिए प्रेरित करती है। यह संदेश हमें अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से दुनिया को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाए आदर्श कुमार मिश्र,सेजल सिंह , सालिक राम यादव , प्रेम कश्यप, मस्तराम सिंह , स्वाती सिंह,गरिमा पांडे आदि उपस्थित रहे
इसमें ब्यूरो रिपोर्ट -