प्रदेश सरकार के प्रस्तुत बजट का प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्र ने की सराहना

 


बहराइच। वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत ₹9.12 लाख करोड़ के बजट का हृदय से स्वागत करता हूँ।

मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गाँवों के विकास के प्रति सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पंचायती राज विभाग के लिए ₹32,090 करोड़ का प्रावधान ग्राम पंचायतों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), डिजिटल लाइब्रेरी, नए एवं सुदृढ़ पंचायत भवन, ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम जैसी योजनाएँ गाँवों में स्वच्छता, शिक्षा और खेल को बढ़ावा देंगी। इससे युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह बजट ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। इससे हर पंचायत और हर गाँव के विकास को नई गति मिलेगी।

इस जनहितकारी निर्णय के लिए मैं समस्त ग्राम प्रधान साथियों और ग्रामवासियों की ओर से प्रदेश सरकार का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।

आपका भगवानदीन मिश्र प्रधान, तिंगाई 

जिलाध्यक्ष,प्रधान संघ बहराइच


ब्यूरो रिपोर्ट 

मोहम्मद अरमान रजा कादरी 

मंडल ब्यूरो चीफ देवी पाटन गोंडा 

जिला अध्यक्ष बहराइच 

एक टिप्पणी भेजें

अपना सुझाव जरूर साझा करें

और नया पुराने
play_arrow Video diversity_3 Channel login Share Menu