कूलिंग शव बॉक्स ( D फ्रिजर ) लाकर किया इलाके में अनोखी सुरुवात
कोठवल कलां ( बहराइच )
फखरपुर वजीरगंज व कोठवल कलां बेलहरी सौगहना व आसपास के गाँव इलाके में कोठवल कलां फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा कोठवल कलां आराकीन कमेटी को डी फ्रिजर ( कूलिंग शव बॉक्स ) उपलब्ध कराकर एक अनोखी पहल को अंजाम दिया है जिस कारण हर जुबान पर आज कोठवल कलां फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के युवा पदाधिकारीयों व सदस्यों के चर्चे है
जैसा कि बताते चले कि कोठवल कलां फाउंडेशन उत्तर प्रदेश एक सामाजिक संस्था है जो अपने कामों की वजह से हमेशा चर्चा का विषय बनता है ' कई काम जैसे गरीब बच्चियों कि शादी करवाना, कंबल वितरण, धार्मिक प्रोग्राम, ईद के मौक़े पर सेवाई व मिठाई कि मदद, सरबत मिस्ठान वितरण, मेडिकल संबंधित सामाजिक कार्यों को सफलता पुर्वक अनजाम देना जैसे कार्य शामिल रहते है वो करतें है!
फाउंडेशन का नेतृत्व ग्राम कोठवल कलां के ही डॉ. कफील अहमद जो प्रदेश अध्यक्ष है व रफ़ी अहमद अंसारी जो प्रदेश उपाध्यक्ष है व इस्तियाक अहमद जो संस्थापक कि भूमिका निभा रहें है बखूबी मेहनत व तजुर्बे के दम पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है!
कोठवल कलां फाउंडेशन में लगभग कितने सदस्य है और उनका काम क्या क्या है?
प्राप्त सूत्रों व स्थानीय पत्रकार समी अहमद कबीर के जानकारी अनुसार कोठवल कलां फाउंडेशन में लगभग - 45 से 50 सदस्य है जो एक होकर किसी भी सामाजिक कार्यों में अपनी मेहनत कि कमाई को फंड करतें है और अच्छे व सराहनीय कामों को सफलता पुर्वक अंजाम देते है!
जो भी पदाधिकारी है उनको उन्ही के औसतन कामो को दिया जाता है जैसे उदाहरण के लिए मीडिया का कार्यभार समी अहमद कबीर को व संरक्षण कि जिम्मेदारी वकील अहमद बाबू व सलमान अहमद, सलमान मंसूरी, यूनुस अहमद, अब्दुल कादिर, मोहम्मद हारून, अतीक अहमद, मोहम्मद तालिब, रिजवान अंसारी, रिजवान अहमद, अफ़रोज़ अंसारी, कारी काबिरुद्दीन साहब, हाफिज वारिस,मसूद रजा अंसारी,रिजवान अंसारी गुड्डू, फयाज शेख, रुस्तम अंसारी, अब्दुल राशिद अंसारी जैसे लगभग 45 दोस्त अहबाब है!
क्या है आगे का मिशन?
ज़ब कोठवल कलां फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के आगे कि नीतियों के बारे में जानकारी ली गयी तो प्रदेश उपाध्यक्ष रफी अहमद अंसारी ने कहा कि जो भी फैसला फाउंडेशन के साथी लेंगे उसपे हम सभी सहमति देंगे, फाउंडेशन का हर सदस्य फाउंडेशन का सिपाही है और सिपाहियों के ही बदौलत आज इलाके में D फ्रिजर ( कूलिंग शव बॉक्स ) लाकर हमने एक बड़े मिशन को अंजाम दिया है, आगे भी काम होते रहेंगे!
इलाके में नहीं था D फ्रिजर तो होती थी बहुत समस्या, कैंसरगंज से लाना पड़ता था : डॉ कफील
कोठवल कलां फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व चीफ डॉ कफील ने मीडिया कर्मियों को जानकारी दी कि ज़ब गाँव में व इलाके में D फ्रिजर नहीं था तो बहुत समस्या होती थी अपने भाड़ा किराया लगाकर व टोल का खर्चा देकर कैंसरगंज ऐनी व गंडारा से D फ्रिजर मांग कर लाया जाता था जिससे काफ़ी खर्चा आता था, लेकिन अब कोठवल कला फाउंडेशन के जानिब से गाँव को व इलाके के लिए एक D फ्रिजर हो गया तो समझ लो बहुत राहत मिलेगी, 24 घंटे कभी भी सम्पर्क करके मुफ्त सेवा में फ्रिजर जरुरतमंद लें जा सकते है....
मैं कोठवल कलां फाउंडेशन के साथियों व कोठवल कलां आराकीन कमेटी का तहेदिल से शुक्र गुजार हूँ जिन्होंने इस मिशन को पूरा किया व साथ दिया
ब्यूरो रिपोर्ट
मोहम्मद अरमान रजा कादरी
मंडल ब्यूरो चीफ देवी पाटन गोंडा
