थाना क्षेत्र रूपईडीहा निवासी फ्राड फल कारोबारी अच्छन को अमरोहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


अमरोहा से आई पुलिस टीम ने फ्राड फल कारोबारी को उसके घर से उठाया 

बहराइच 

थाना क्षेत्र रूपईडीहा के मुस्लिम बाग निवासी अच्छन पुत्र जहीर हसन को फ्राड किए जाने के आरोप में सीजेएम कोर्ट अमरोहा से वारंट जारी किया गया था जिस पर नगर कोतवाली क्षेत्र अमरोहा के उपनिरीक्षक अनुज कुमार, आरक्षी मोहित कुमार ने न्यायालय के गिरफ्तारी आदेश पर थाना क्षेत्र रूपईडीहा में विपक्षी अच्छन के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर अमरोहा के लिए ले गए जहां पर दोषी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोषी को जेल भेज दिया है अमरोहा निवासी फल सब्जी कारोबारी आदित्य कुमार ने बताया कि विपक्षी अच्छन पुत्र जहीर हसन ने मुझसे आम 10 लाख रुपए का खरीदा था और पेमेंट फर्जी तरीके से चेक द्वारा किया था चेक फर्जी था जिससे व्यापारी को अपने पैसे का भुगतान नहीं मिल पाया था जब प्रार्थी ने इस बारे में विपक्षी अच्छन पुत्र जहीर हसन से बात की तो उसने कहा कि मैने जानबूझ कर तुमको फर्जी चेक दिया था मैने तुम्हारे साथ में फ्राड किया है अब दुबारा तुमने पैसा मांगा तो तुमको जान से मार दूंगा पीड़ित आदित्य कुमार  ने जब खुद के साथ में हुए फ्राड के सम्बन्ध में सीजेएम कोर्ट अमरोहा में वाद दायर किया कोर्ट ने अमरोहा पुलिस को दोषी को गिरफ्तार कर न्यायालय में हाज़िर करने का आदेश दिया इसी क्रम में अमरोहा जिले की पुलिस थाना क्षेत्र रूपईडीहा में दोषी के घर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ अमरोहा ले गई वहां सीजेएम अमरोहा के न्यायालय में दोषी को पेश किया गया न्यायालय ने फ्राड के दोषी को जेल भेज दिया है ज्ञात हो कि यह फ्राड फल कारोबारी अच्छन पुत्र जहीर हसन सभी के साथ में ही इस प्रकार का फ्राड करता है झूठी बातें कर फल कारोबारियों से फल आदि मंगा लेता है उसके बाद पेमेंट नहीं करता है जब पीड़ित व्यक्ति थाना पर जाता है तो यह उसको फर्जी चेक काट कर दे देता है ऐसा ही एक फ्राड इसने नानपारा निवासी फल कारोबारी और पत्रकार राशिद अली के साथ में किया है विपक्षी ने राशिद अली का एक लाख तीस हजार रुपए फल का रोक लिया उसके बाद जब थाना क्षेत्र रूपईडीहा में इस सम्बन्ध में पंचायत हुई तो इसने सिर्फ 63 हजार रुपए देने का वादा किया और 63 हजार रुपए का फर्जी चेक काटकर फल कारोबारी और पत्रकार राशिद अली को दे दिया है यह फ्राड फल कारोबारी अच्छन पुत्र जहीर हसन बहुत से लोगों के साथ में इसी तरह का फ्राड कर चुका है

 ब्यूरो रिपोर्ट 

मोहम्मद अरमान रजा कादरी 

मंडल ब्यूरो चीफ देवी पाटन गोंडा 

जिला अध्यक्ष बहराइच 

एक टिप्पणी भेजें

अपना सुझाव जरूर साझा करें

और नया पुराने
play_arrow Video diversity_3 Channel login Share Menu