![]() |
| फाइल फोटो : खुशी फाउंडेशन उत्तर प्रदेश |
गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग कर रहा खुशी फाउण्डेशन
परसेंडी/बहराइच
09/05/2025
कैसरगंज बहराइच। गरीब जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से खुशी फाउण्डेशन (उत्तर प्रदेश) गरीब परिवार की कन्याओं की शादी विवाह कराने में हाथ बंटा रही है। वैसे तो लड़कियां हर घर का चिराग होती हैं, लेकिन आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें आर्थिक परिस्थितियों या अन्य किसी समस्या के चलते लड़कियों की शादी करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खुशी फाउण्डेशन गरीब लड़कियों के विवाह में आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। विकास खण्ड कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेण्डी गांव में एक गरीब लड़की की शादी में खुशी फाउण्डेशन ने विवाह के लिए नकद राशि देकर सहायता की है। इतना ही नहीं फाउण्डेशन द्वारा कई प्रकार के सामाजिक कार्यों को किया जाता है। प्रदेश प्रभारी नसीफ अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम परसेण्डी गांव निवासिनी गरीब महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसका पता चलते ही फाउण्डेशन की संस्थापिका / प्रबन्धक शाजिया खान व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मुकीद सहित अन्य साथियों द्वारा आर्थिक मदद की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि फाउण्डेशन के सभी पदाधिकारीयों के सहयोग से गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि गरीब असहाय लोगों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए गरीबों के बीच बढ़-चढ़ कर सेवा करना चाहिए और कहा कि खुशी फाउण्डेशन को सरकार के द्वारा कोई फंड नहीं मिल रहा है फिर भी हम लोग फाउण्डेशन के सभी सदस्य व पदाधिकारी मिलकर यह अभियान उठाया है और आखरी सांस तक हम लोग लोगों की मदद करते रहेंगे। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक मोहम्मद हसनैन खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष रज्जब अली सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव सैयद सरवर हुसैन नकवी, संयुक्त प्रदेश सचिव मोहम्मद राउफ उर्फ पन्नू, प्रदेश सचिव अब्दुल कलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, प्रदेश मंत्री आजम अली बकाई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदिल अंसारी, मंडल उपाध्यक्ष गोंडा मोहम्मद शकील, जिला महासचिव बहराइच इस्लामुद्दीन, जिला मीडिया प्रभारी बहराइच सुभान रजा, मोहम्मद समी, मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद रहीम, मोबीन, सफीक अंसारी, मोहम्मद आमिर, सलीम अंसारी, रशीद अहमद, जिब्राइल, तालिब अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट - समी अहमद ' कबीर ( संपादक - K सन्देश 24)
