बहराइच, श्रम विभाग, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) द्वारा एल्डिको ट्रिनिटी, गोमती नगर स्थित कंस्ट्रक्शन साइट (पुलिस हेडक्वार्टर के पास) पर आयुष्मान कार्ड, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (BOCW) कार्ड तथा ई-श्रम कार्ड पंजीकरण एवं नवीनीकरण हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सफलतापूर्वक संचालित हुआ। आयोजन में जन साहस संस्था ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कैंप का संचालन श्रम परिवर्तन अधिकारी संतोष कुमार की देखरेख में किया गया जिसमें कुल 81 श्रमिको ने सहभागिता की। इस दौरान 47 श्रमिकों के कुल 171 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, वहीं 68 ई-श्रम कार्डों का पंजीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 10 BOCW कार्ड बनाए गए तथा नवीनीकरण हेतु श्रमिकों की सूची भी तैयार की गई। जन साहस संस्था प्रदेश के 15 जिलों में प्रवासी श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित प्रवास के लिए कार्य करती है। संस्था की ओर से जिला समन्वयक प्रतिष्ठा शुक्ला,फील्ड ऑफिसर फरहीन बानो एवं अंजली जोशी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि “आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा मिल सके
ब्यूरो रिपोर्ट
मोहम्मद अरमान
मंडल ब्यूरो चीफ देवी पाटन गोंडा

